Showing posts with label टिपटिपवा ( प्रश्न उत्तर ) Class 3 Hindi. Show all posts
Showing posts with label टिपटिपवा ( प्रश्न उत्तर ) Class 3 Hindi. Show all posts

Thursday, October 8, 2020

टिपटिपवा ( प्रश्न उत्तर ) Class 3 Hindi

NCERT Solutions Class 3 Hindi

पाठ : टिपटिपवा

कौन किससे परेशान

इस कहानी में लगता है सभी परेशान थे I बताओ कौन- किससे परेशान था ?

उत्तर :

कौन

किससे

बुढ़िया

टिपटिपवा से

सारा गाँव

बारिश से

बाघ

बारिश से  

धोबी

बारिश से और गधे के ना मिलने से

पंडित

घर में बारिश का पानी जमा होने से

 

मतलब बताओ

नीचे कहानी में से कुछ वाक्य दिए गए हैं| इन्हें अपने शब्दों में लिखो|

  • टिपटिपवा कौन-सी बला है?

    उत्तर- टिपटिपवा कौनसी मुसीबत है ?

  • पत्नी की बात धोबी को जँच गई|
    उत्तर- धोबी को पत्नी की बात पसन्द आई |

  • बाघ बिना चूँ-चपड़ किए भीगी बिल्ली बना धोबी के पीछे-पीछे चल दिया|
    उत्तर- बाघ बिना कुछ बोले चुप-चाप धोबी के पीछे पीछे चल दिया I

  • जरा पोथी बाँच कर बताइए वह कहाँ हैं ?
    उत्तर- वह कहाँ है जरा पोथी देख कर बताइए |

याद करो तो

  • पोता दादी की गोद में कहानी सुनने के लिए मचल रहा था| तुम किन-किन चीजों के लिए मचलते हो?

उत्तर- मैं भी दादी से कहानी सुनने के लिए मचलता हूँ| मैं दोस्तों के साथ खेलने के लिए मचलता हूँ | पापा के साथ बाज़ार जाने के लिए मचलता हूँ I

कौन है टिपटिपवा !

हाँ बचवा, न शेरवा के डर, न बघवा के डर | डर त डर , टिपटिपवा के डर |

  • तुम्हारे घर की बोली में इस बात को कैसे कहेंगे?

उत्तर- हाँ बेटा, मुझे न शेर का डर है और न ही बाघ का डर है | मुझे तो बस इस पानी के टपकने का डर है |

  • कहानी में टिपटिपवा कौन था ? तुम किस-किस को टिपटिपवा कहोगे ?
उत्तर- इस कहानी में टिपटिपवा झोपड़ी से टपकता हुआ बारिश का पानी था | हम नल से टपकते हुए पानी को टिपटिपवा कहेंगे I

 

बारिश

  • यह कहानी एक ऐसे दिन की है जब मूसलाधार बारिश हो रही थी | अगर मूसलाधार बारिश की बजाए बूँदा-बाँदी होती, तो क्या होता ?

उत्तर- यदि उस रात बूँदा-बाँदी होती तो दादी अपने पोते को कहानी सुनाती | बाघ बारिश से घबराकर जंगल से भाग झोपड़ी के पीछे नहीं छिपता I और धोबी से उसकी हालत ऐसी नहीं होती I

 

तरह तरह की आवाज़ें

पानी के टपकने की टिपटिप-टिपटिप आवाज़ आ रही थी|

सोचो और लिखो ये आवाज़ें कब सुनाई पड़ती हैं |

 

खर्र -खर्र

सोने के समय

भिन – भिन

मक्खी के उड़ने पर

ठक – ठक

दरवाज़ा खटखटाने पर

चर्र – चर्र

दरवाज़ा खोलने पर

भक – भक

आग लगने पर

तड़ – तड़

बारिश की बूँदें छत पर गिरने पर

 

खूँटा

  • धोबी ने बाघ को खूँटे से बाँध दिया I सोचो और बताओ , खूँटे से क्या - क्या बाँधा जाता है ?

उत्तर - खूँटे से गाय, भैंस, बकरी, ऊँट, बैल, गधा, भैंसा, बछड़ा जैसे पालतू जानवर को बाँधा जाता है |

 

एक से ज़्यादा

एक कहानी                –          सभी कहानियाँ

एक तितली                 –           कई तितलियाँ
एक बिल्ली                 –           दस बिल्लियाँ 
एक चूड़ी                   –           ढेरों चूड़ियाँ

एक खिड़की            –           चार खिड़कियाँ 


You may like to watch

कक्कू कक्षा 3 हिन्दी

शेखीबाज़ मक्खी कक्षा 3 हिन्दी

चाँद वाली अम्मा कक्षा 3 हिन्दी

मन करता है कक्षा 3 हिन्दी

बहादुर बित्तो कक्षा 3 हिन्दी

हमसे सब कहते कक्षा 3 हिन्दी

You may also like to read

बन्दर बाँट कक्षा 3 हिन्दी