Showing posts with label सर्दी आई. Show all posts
Showing posts with label सर्दी आई. Show all posts

Saturday, November 28, 2020

सर्दी आई

I.  नीचे दिए गए पंक्तियों को पूरा करो I

1. सबने लादे ढेर से कपड़े 

_________________


        नाक सभी की लाल हो गई 

        __________________


2. बिस्तर के अन्दर ________

________________ भी सर्दी 


        बाहर सर्दी , _________________

        _______________, सर में सर्दी I


II. खाली जगह भरो I

क )     सर्दी आई , ______ आई 

           ठंड की पहने ______ आई I


ख )       _____ में दौड़ें तो भी सर्दी 

            ______ में बैठें तो भी सर्दी I

III. कविता से जुड़े प्रश्न उत्तर 

1. हमारे देश में शीत ऋतु कब अनुभव होता है ?

उत्तर :  हमारे देश में शीत ऋतु दिसंबर से जनवरी तक अनुभव होता है I

2. सर्दी के मौसम में लोग किस तरह के कपड़े पहनते हैं ?

उत्तर :  सर्दी के मौसम में लोग गर्म कपड़े जैसे कि स्वेटर , मफलर , जैकेट , शाल  आदि पहनते हैं I

3. सर्दी की मौसम में शरीर में क्या बदलाव आता है ?

उत्तर :  सर्दी की मौसम में शरीर का त्वचा रुखा – सूखा हो जाता है , नाक लाल हो जाती है और होंठ फट जाता है I

4. अंडे की ज़र्दी क्यों जम जाती है ?

उत्तर :  सर्दी के कारण अंडे की ज़र्दी जम जाती है I

5. सर्दी शब्द के लिए एक तुक वाला शब्द लिखिए I

उत्तर :  सर्दी – ज़र्दी

6. सर्दी शब्द का विलोम शब्द क्या है ?

उत्तर :  सर्दी X गर्मी

7. सर्दी आई कविता के कवि कौन हैं ?

उत्तर :  सर्दी आई कविता के कवि सफ़दर हाश्मी हैं I

8. सर्दी से बचाव के लिए लोग क्या क्या करते हैं ?

उत्तर :  सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म खाना खाते हैं , गर्म कपड़े पीते हैं , गर्म पानी , गर्म दूध , चाय आदि पीते हैं , आग के पास बैठते हैं , धूप में बैठते हैं , सुबह और शाम को चलते तथा दौड़ते हैं I

9. सर्दी के मौसम में मनाये जाने वाले त्योहारों की सूची बनाओ I

उत्तर :  सर्दी के मौसम में मनाये जाने वाले त्योहारों की सूची –

  • मकर संक्रांति
  • क्रिसमस
  • पोंगल
  • नया साल
  • गणतंत्र दिवस

10. शीत ऋतु के बारे में पाँच वाक्य लिखो I

उत्तर : 

  • शीत ऋतु छह ऋतुओं में से एक है I
  • भारत में दिसंबर से लेकर फरवरी तक शीत ऋतु रहता है I
  • शीत ऋतु हेमंत ऋतु के बाद और वसंत ऋतु से पहले आता है I
  • इस ऋतु में भयंकर ठंड पड़ता है I
  • चारों और कोहरा छा जाता है I
  • लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनते हैं और गर्म खाना भी खाते हैं I
  • इस ऋतु में मकर संक्रांति , क्रिसमस , गणतंत्र दिवस जैसे त्यौहार मनाये जाते हैं I