Tuesday, October 13, 2020

बन्दर बाँट ( प्रश्न उत्तर ) Class 3 Hindi

 NCERT Solutions Class 3 Hindi

पाठ : बन्दर बाँट

लड़ाई – झगड़ा

·      दोनों बिल्लियों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?

उत्तर - दोनों बिल्लियों के झगड़े की जड़ रोटी का टुकड़ा था।

§  उनके झगड़े का हल कैसे निकाला गया?

उत्तर - एक बंदर ने तराजू निकाला और समान बँटवारा करते हुए सारी रोटी खुद खा ली। इसी तरह उनके झगड़े का हल निकल गया I

·      तुम किस-किस के साथ अक्सर झगड़ते हो?

उत्तर - मैं अक्सर अपने भाई-बहनों या दोस्तों के साथ झगड़ता हूँ

§      झगड़ते समय तुम क्या-क्या करते हो?

उत्तर - झगड़ते समय मैं उनकी चीज़ें ले लेता हूँ और माँ , पिताजी से उनकी शिकायत करता हूँ

§       जब तुम किसी से झगड़ते हो तो तुम्हारा फ़ैसला कौन करवाता है?

उत्तर - जब हम किसीसे झगड़ते हैं, तो हमारा फैसला हमारे माता – पिता या गुरुजन करते हैं।

जूले

लेह में लोग एक-दूसरे से मिलने पर एक-दूसरे को जूले कहते हैं। मिलने पर दोनों बिल्लियाँ एक-दूसरे को नमस्ते कहती हैं।

·      तुम इन लोगों से मिलने पर क्या कहती हो?

§      तुम्हारी सहेली/दोस्त :      उत्तर - हाय , हेलो , कैसे हो ? आदि कहते हैं

§      तुम्हारे शिक्षक–           उत्तर - नमस्ते या सुप्रभात गुरूजी कहते हैं।

§      तुम्हारी दादी/नानी–        उत्तर - नमस्ते या प्रणाम कहते हैं।

§      तुम्हारे बड़े भाई बहन–      उत्तर - नमस्ते / सुप्रभात / हैलो कहते हैं।

·      अब पता लगाओ तुम्हारे साथी कक्षा में कितने अलग-अलग तरीकों से नमस्ते कहते हैं?

उत्तर - हमारे साथी अलग अलग तरीकों से नमस्ते कहते हैं जैसे कि - गुडमॉर्निंग, हाय, हैलो, सुप्रभात मित्र , नमस्ते, इत्यादि कहते हैं।

तुम्हें क्या लगता है

·      अगर बंदर बीच में नहीं आता तो तुम्हारी राय में रोटी किस बिल्ली को मिलनी चाहिए थी?

उत्तर - अगर बंदर बीच में न आता तो रोटी काली बिल्ली को ही मिलनी चाहिए थी क्योंकि उसने हिम्मत दिखा कर रोटी उठा ली थी।

·      बंदर ने बिल्लियों से यह सवाल क्यों पूछा होगा कि उन्होंने रोटी

§  एक आँख से देखी थी या दोनों आँखों से?

§  एक टाँग से झपटी थी या दोनों टाँगों से?

उत्तर - बन्दर ने बिल्लियों को भरोषा दिलाना चाहता था कि वह सही न्याय करेगा I इसलिए वह ऐसा  सवाल पूछा I

बन्दर – बाँट

·      कहानी का शीर्षक बंदर-बाँट क्यों है?

उत्तर - कहानी का शीर्षक बंदर बाँट रखा गया है क्योंकि बंदर दोनों बिल्लियों में रोटी बराबर बाँटने वाले की भूमिका निभाता  है।

·      तुम नाटक को क्या नाम देना चाहोगी?

उत्तर - हम नाटक को बंदर बना जज नाम देना चाहेंगे I

·      जो शीर्षक तुमने दिया, उसे सोचने का कारण बताओ।

उत्तर - इस शीर्षक को रखने का कारण यह है कि दो बिल्लियों के झगड़े में बंदर जज की भूमिका निभाता है I

माप -तोल

·      बंदर ने रोटी बराबर बाँटने के लिए तराज़ू का इस्तेमाल किया। तराज़ू का इस्तेमाल चीज़ों को तोलने के लिए करते हैं। नीचे दी गई चीज़ों में से किन चीज़ों को तोलकर खरीदा जाता है ?


उत्तर - ऊपर दी गई चीज़ों में से केला कद्दू , चावल और तरबूज जैसी चीज़ों को तोलकर खरीदा जाता है I

·      तोलते वक्त एक पलड़े में तोली जाने वाली चीज़ रखी जाती है और दूसरे में तोलने के लिए बाट। बाट किस धातु या चीज़ का बना होता है?

उत्तर - बाट लोहे का बना होता है। इसके अतिरिक्त सुनार लोग पीतल के छोटे-छोटे बाट भी इस्तेमाल करते हैं।

·      बाट तोली जाने वाली चीज़ का वज़न बताता है। वज़न किलोग्राम या ग्राम में बताया जाता है। पता करो बाज़ार में कितने किलोग्राम या ग्राम के बट्टे मिलते हैं। (फलवाले, सब्ज़ीवाले या परचून की दुकान से पता कर सकते हो।)

उत्तर - 1 किलो          2 किलो          5 किलो          500 ग्राम       200 ग्राम       100 ग्राम    50 ग्राम

वाह ! क्या खुश्बू है !

बिल्लियों को रोटी की महक आ रही थी।

·      तुम्हें किन-किन चीज़ों के पकने की महक अच्छी लगती है?

उत्तर - हमें हलवा, पूरी, खीर, रोटी, चावल आदि की महक अच्छी लगती है।

·      और किन-किन चीज़ों की महक आती है जो खाने से जुड़ी नहीं हैं। जैसे – साबुन की सुगंध, जूते की पॉलिश की गंध आदि।

उत्तर - पाउडर, क्रीम, फिनाइल, मिट्टी के तेल, गैस या पेट्रोल, फूल इत्यादि चीज़ों की महक आती है I

आगे पीछे

मुझे महक रोटी की आती।

इस वाक्य को इस तरह भी लिख सकते हैं –

मुझे रोटी की महक आती।

तुम भी इसी तरह नीचे दिए वाक्यों के शब्दों को आगे-पीछे करके लिखो–

·      उसी खोज में मैं भी निकली।

उत्तर - मैं भी उसी खोज में निकली।

·      रखी मेज़ पर है वो रोटी।

उत्तर - वो रोटी मेज पर रखी है।

·      डरती थी उस तक जाने में।

उत्तर - उस तक जाने में डरती थी।

·      मैं ले जाने तुझे न दूँगी।

उत्तर - मैं तुझे ले जाने न दूँगी।

·      जो पहले देखे हक उसका है रोटी पर।

उत्तर - जो पहले देखे रोटी पर उसका हक़ है

एक और बंटवारा

अगले दिन दोनों बिल्लियों को एक तरबूज़ मिला। दोनों सोचने लगीं, इस तरबूज़ को कैसे बाँटा जाए कि तभी फिर से बंदर आ गया। आगे क्या हुआ होगा ?

उत्तर -

बन्दर– लाओ मैं बाँट दूँ I

बिल्लियाँ – नहीं , नहीं हम खुद ही बाँट लेंगी I तुम्हारी चालाकी के बारे में हमें पता चल चूका है I

(फिर बन्दर वहां से मुँह छुपाए चला गया I )


 माथापच्ची

कट्टो बिल्ली बगीचे में अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इतने में बंदर ने उसकी तस्वीर खींच ली। तस्वीर देखकर बताओ इनमें से कट्टो बिल्ली कौन-सी है?

उत्तर लाल रंग से कट्टो बिल्ली पर गोला लगाया गया है I

You may also like 


You may also like to watch

No comments:

Post a Comment