Tuesday, August 31, 2021

दान का हिसाब ( Reading Comprehension )

दान का हिसाब | कक्षा 4 | हिन्दी | बोधात्मक पठन | Daan Ka Hisab | Class 4 | Hindi | Reading Comprehension

अनुच्छेद 1

एक था राजा I राजा जी लकदक कपड़े पहनकर यूँ तो हज़ारों रूपए खर्च करते रहते थे , पर दान के वक़्त उनकी मुट्ठी बंद हो जाती थी I

राजसभा में एक से एक नामी लोग आते रहते थे , लेकिन गरीब , दुखी , विद्वान , सज्जन इनमें से कोई भी नहीं आता था क्योंकि वहाँ पर इनका बिल्कुल सत्कार नहीं होता था I

एक बार उस देश में अकाल पड़ गया I पूर्वी सीमा के लोग भूखे – प्यासे मरने लगे I राजा के पास खबर आई I वे बोले , “यह तो भगवान की मार है , इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है I

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अनुच्छेद के अनुसार दीजिए I

1. राजा कैसे पैसे खर्च करते थे ?

……………………………………………………………………………………………

2. राजसभा में विद्वान और सज्जन लोग क्यों नहीं आते थे ?

……………………………………………………………………………………………

3. एक बार उस देश में क्या हुआ ?

……………………………………………………………………………………………

4. देश के किस हिस्से के लोग अकाल में ज्यादा प्रभावित हुए ?

……………………………………………………………………………………………

5. अकाल के बारे में राजा को खबर मिलने पर राजा ने क्या कहकर ठुकरा दिए ?

……………………………………………………………………………………………

6. दान के वक़्त उनकी मुट्ठी बंद हो जाती थी I इस वाक्य का अर्थ क्या है ?

……………………………………………………………………………………………

7. जो व्यक्ति अच्छे होते हैं उन्हें क्या कहा जाता है ? ( अनुच्छेद से शब्द ढूँढ कर लिखो )

……………………………………………………………………………………………

8. सत्कार शब्द से एक वाक्य बनाओ I

……………………………………………………………………………………………


अनुच्छेद 2

दो दिन बाद न जाने कहाँ से एक बूढ़ा संन्यासी राजसभा में आया I उसने राजा को आशीर्वाद देते हुए कहा , “दाता कर्ण महाराज! बड़ी दूर से आपकी प्रसिद्धि सुनकर आया हूँ I संन्यासी की इच्छा भी पूरी कर दें I

        अपनी प्रशंसा सुनकर राजा बोला , “ज़रा पता तो चले तुम्हें क्या चाहिए ? यदि थोड़ा कम माँगो तो शायद मिल भी जाए I

     संन्यासी ने कहा , “ मैं तो संन्यासी हूँ I मैं अधिक धन का क्या करूँगा ! मैं राजकोष से बीस दिन तक बहुत मामूली भिक्षा प्रतिदिन लेना चाहता हूँ I मेरा भिक्षा लेने का नियम इस प्रकार है , मैं पहले दिन जो लेता हूँ , दूसरे दिन उसका दुगुना , फिर तीसरे दिन उसका दुगुना , फिर चौथे दिन तीसरे दिन का दुगुना I इसी तरह से प्रतिदिन दुगुना लेता जाता हूँ I भिक्षा लेने का मेरा यही तरीका है I

1. दो दिन बाद राजसभा में कौन आया ?

……………………………………………………………………………………………

2. संन्यासी ने राजा को किस आदमी के साथ तुलना किया ?

……………………………………………………………………………………………

3. राजा ने संन्यासी को किस शर्त पर दान देने को कहा ?

……………………………………………………………………………………………

4. संन्यासी ने राजा से कितने दिनों की भिक्षा माँगी ?

……………………………………………………………………………………………

5. संन्यासी का भिक्षा लेने का तरीका क्या था ?

……………………………………………………………………………………………

6. “ज़रा पता तो चले तुम्हें क्या चाहिए ?”- यह वाक्य किसने किसे कहा ?

……………………………………………………………………………………………

7. जो दान देता है उसे क्या कहते हैं ? अनुच्छेद से छाँटकर लिखो I

……………………………………………………………………………………………

8. भिक्षुक किसे कहते हैं ?

  • जो भिक्षा लेता है I
  • जो भिक्षा देता है I

……………………………………………………………………………………………

9. संन्यासी शब्द से एक वाक्य बनाओ I

……………………………………………………………………………………………

10. सही शब्द चुनो

  • आशिर्बाद
  • आशीर्वाद
  • आशीर्बाद

……………………………………………………………………………………………




1 comment: